मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर में युवक ने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने युवक को फंदे से नीचे उतारकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मलपुर निवासी 28 वर्षीय अनुज कुमार पुत्र लटूरी सिंह ने शनिवार की शाम अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी के फंदे पर लटककर जान दे दी। हालांकि परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने अनुज को फंदे से उतारकर शाम पांच बजे इमरजेंसी में ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अनुज की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अनुज ने फांसी क्यों लगाई, इस संबंध में परिजन कुछ भी नहीं बता सके। जिला अस्पताल से परिजन शव वापस अपने घर ले गए। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...