मैनपुरी, सितम्बर 26 -- Mainpuri News: करहल थाना क्षेत्र के ग्राम पैरारशाहपुर में 42 वर्षीय युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। करहल थाना क्षेत्र के ग्राम पैरारशाहपुर निवासी 42 वर्षीय गंगाचरण पुत्र चरण सिंह जाटव ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया। सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर पहुंची सैफई पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिवार के लोगों के हवाले कर दिया। य...