Mainpuri News: युवक को हुई खून की उल्टियां, सीएचसी में मौत
मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। अचानक उल्टी होने पर परिजन युवक को सीएचसी लेकर आए। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर निवासी 39 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र अनोखेलाल बीती गुरुवार शाम खाना खाने के बाद चारपाई पर आराम कर रहा था। रात 8 बजे अचानक युवक की तबीयत बिगड़ गई, खून की उल्टियां होने लगी। परिजन आनन-फानन में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया लेकिन कुछ समय बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.