मैनपुरी, अगस्त 27 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम खेड़ामहान निवासी 30 वर्षीय मनोज पुत्र टीकाराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। मनोज रोजाना की तरह जनपद फिरोजाबाद के सिरसागंज में सब्जी लेने गया था। वह आसपास के क्षेत्रों में सब्जी बेचकर परिवार का भरण-पोषण करता था। युवक की मौत से परिवार में कोहराम छा गया। गुरुवार को खेड़ामहान निवासी मनोज कुमार सब्जी लेने सिरसागंज जा रहा था। तभी मनोज की एक अज्ञात स्कूली वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। घटना की जानकारी परिवार को मिली तो घर में कोहराम मच गया। पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि मनोज मेहनत-मजदूरी और सब्जी बेचकर अपने परिवार की जिम्म...