Mainpuri News: यात्री से मारपीट करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार
मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: मैनपुरी। मैनपुरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर कालिंदी एक्सप्रेस से उतरते समय एक यात्री के साथ हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। घटना के संबंध में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छह नामजद आरोपियों को हिरासत में ले लिया और चालान कर न्यायालय भेज दिया। शुक्रवार को जंक्शन पर ट्रेन से उतरते समय आठ से दस अज्ञात व्यक्तियों ने पीड़ित यात्री के साथ मारपीट की थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और दन्नाहार थाना क्षेत्र के ग्राम किशोरपुर के निवासी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में 32 वर्षीय सर्वेश कुमार, राजेश कुमार पुत्रगण जिलेदार सिंह, 27 वर्षीय विश्वनाथ कुमार, 19 वर्षीय अमन कुमार पुत्रगण फूल सिंह, 35 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह पुत्र दलपत सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.