मैनपुरी, अक्टूबर 17 -- Mainpuri News: तहसील परिसर में शनिवार को मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत स्पेशल पिंक तहसील दिवस का आयोजन किया गया। विशेष रूप से महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कर उन्हें जागरूक करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसआई मनीषा चौधरी ने कहा कि पारिवारिक, भूमि और नाली जैसे आम विवादों में महिलाओं और बालिकाओं को मोहरा बनाकर झूठे मुकदमे दर्ज कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में बालिकाओं से संवाद स्थापित करना और उन्हें अच्छे-बुरे की पहचान कराना बेहद जरूरी है, ताकि वे सोच-समझकर ही कोई कदम उठाएं। इस दौरान कांस्टेबल रोशनी सिंह और कोमल मौर्या भी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Balia News: पिंक समाधान दिवस में 10 मामले सुलझाए यह भी पढ़ें- Prayagraj News: पिंक तहसील दिवस में महिलाओं की 68 समस्याओ...