मैनपुरी, अक्टूबर 24 -- Mainpuri News: शराब के नशे में मोबाइल पर बात करते समय एक युवक अचानक छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ता में उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम कैशोपुर निवासी 40 वर्षीय अनिल कुमार सक्सेना शराब के नशे में मकान की छत पर मोबाइल पर बात कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से नीचे जा गिरा। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक के शरीर में गंभीर चोटें आईं। आनन-फानन में परिजन उसे उपचार के लिए फिरोजाबाद ट्रामा सेंटर ले रहे थे। तभी रास्ता में उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जा...