मैनपुरी, अक्टूबर 21 -- Mainpuri News: यूपी रोडवेज मैनपुरी से हरियाणा के गुरुग्राम शहर तक के लिए एक नई बस सेवा का शुभारंभ किया है। इसका किराया 389 रुपये रखा गया है। बस हर रोज दिन में तीन बार मैनपुरी से गुरूग्राम और दिन में तीन बार गुरुग्राम से मैनपुरी तक की यात्रा कराएगी। एआरएम संजीव कुमार ने बताया कि मैनपुरी से गुरुग्राम जाने के लिए सीधी बस सेवा नहीं थी। इसके लिए लंबे समय से डिमांड की जा रही है। मैनपुरी से गुरुग्राम जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री निकलते हैं। मेडिकल की सुविधा के लिए यहां के लोग गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल आते जाते हैं। इसके अलावा निजी कार्यों के लिए भी लोगों द्वारा मैनपुरी से गुरुग्राम और गुरुग्राम से मैनपुरी का आवागमन किया जाता है। इसी के मद्देनजर इस बस सेवा का शुभारंभ किया गया है। इसका स्थानीय लोगों को बड़ा लाभ होगा...