Mainpuri News: मैनपुरी में 18 अक्तूबर से सजेगी शतरंग की बिसात
मैनपुरी, अक्टूबर 9 -- Mainpuri News: मैनपुरी डिस्ट्रिक्ट स्पोर्ट्स चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में 18 व 19 अक्तूबर को दो दिवसीय मैनपुरी जिला ओपन सेलेक्शन शतरंज चैंपियनशिप-2026 का आयोजन होगा। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता आगरा रोड स्थित लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में होगी। प्रतियोगिता अंतर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ व अखिल भारतीय शतरंज महासंघ के नियमानुसार की जाएगी। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश गुप्ता और सचिव गजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शीर्ष चार खिलाड़ियों का चयन 23 से 26 अक्तूबर तक गाजियाबाद में होने वाली राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। प्रथम स्थान पाने वाले खिलाड़ी को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी जाएगी। द्वितीय से पंचम स्थान तक नकद व ट्रॉफी तथा छठे से दसवें स्थान तक आने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.