मैनपुरी, जुलाई 9 -- Mainpuri News: बेवर क्षेत्र के ग्राम गग्गरपुर में बुधवार को मकान का लेंटर डालते समय करंट की चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। गुरुवार को पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक की पत्नी ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। मृतक की पत्नी ने परिवार के पालन-पोषण के लिए 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। ग्राम गग्गरपुर में बुधवार को अजय पाल के मकान पर लेंटर डाला जा रहा था। पड़ोसी ग्राम कमलपुर निवासी 34 वर्षीय दरवेश पुत्र तुलसीराम मजदूरी कर रहे थे। बुधवार शाम काम के दौरान अचानक वह करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गया। गुरुवार को मृतक की पत्नी शिवानी पो...