मैनपुरी, अगस्त 23 -- Mainpuri News: कस्बा में रविवार को मूसलाधार बारिश ने नगर पंचायत किशनी की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। नालियां और नाले ओवरफ्लो होने के कारण कृष्णा नगर मोहल्ले में भारी जलभराव हो गया। जल निकासी का कोई पुख्ता इंतजाम न होने से बारिश का गंदा पानी सड़कों पर भरने के साथ ही वार्ड की सभासद माधवी चौहान के आवास में घुस गया। पानी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते सभासद के घर के कमरों, आंगन और रसोई में करीब एक से दो फीट तक पानी भर गया। अचानक हुए इस जलभराव से परिवार को संभलने तक का मौका नहीं मिला। घर में रखा राशन, इलैक्ट्रॉनिक्स का सामान, कीमती फर्नीचर और अन्य जरूरी सामान पूरी तरह भीगकर बर्बाद हो गया। परिजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद कुछ सामान को ऊंचे स्थानों पर पहुंचाकर सुरक्षित किया। स्थानीय निवासियों में नगर पंचायत प्...