Mainpuri News: मुख्य मार्ग दलदल में तब्दील, सीसी रोड की मांग
मैनपुरी, जुलाई 19 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में दो वर्ष से मुख्य मार्ग पर दलदल व जलभराव स्थिति बनी हुई है। मुख्य मार्ग की मरम्मत कराने की मांग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से की लेकिन सुनवाई नहीं की गई। ग्रामीण दलदल भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने डीएम से मार्ग बनवाने की मांग की है। ग्राम कुबेरपुर में 2 वर्ष से विद्यालय को जाने वाला मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। जिससे स्कूल जाने वाले बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे व बुजुर्ग दलदल में फंसकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कई बार ग्राम प्रधान प्रतिनिधि से मार्ग की मरम्मत मांग की तो उन्होंने बजट न होने का हवाला देकर बात को टाल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.