Mainpuri News: मुकुटपुर गांव में दस दिन से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर बदला
मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- Mainpuri News: किशनी ग्रामसभा हरचंदपुर के गांव मुकुटपुर में पिछले करीब दस दिनों से फुंका पड़ा ट्रांसफार्मर बदल दिया गया है। बिजली आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है और इस समस्या को प्रमुखता से उठाने पर हिंदुस्तान अखबार का आभार व्यक्त किया है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पूरे गांव में अंधेरा छाया हुआ था और ग्रामीणों के सामने पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया था। लोग पानी के लिए हैंडपंपों पर लाइन लगाने को मजबूर थे, जबकि मोबाइल चार्ज करने के लिए पड़ोसी गांवों या सोलर लाइट वाले घरों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। ग्रामीणों ने शुक्रवार को फुंके पड़े ट्रांसफार्मर के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया और डीएम से नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग की थी। ग्रामीणों की इस समस्या को जैसे ही हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.