Mainpuri News: मिशन शक्ति के तहत महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर
मैनपुरी, अगस्त 21 -- Mainpuri News: बरनाहल। मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं के स्वास्थ्य व आत्मसम्मान को लेकर एक क्रांतिकारी कदम उठाया जा रहा है। शुक्रवार को कस्बा के मैन मार्केट में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह अभियान प्रभारी निरीक्षक अनुरुद्ध प्रताप सिंह के निर्देशन में मिशन शक्ति की महिला टीम द्वारा चलाया गया। जिसमें आरक्षी नीतू राजपूत व संतोष कुमारी ने महिलाओं को व्यक्तिगत स्वच्छता के प्रति सचेत किया। वहीं बालिकाओं व छात्राओं को आत्मविश्वास व स्वाभिमान से जीने की सीख दी। महिला पुलिस ने बालिकाओं से कहा कि वह अपने स्वास्थ्य व सम्मान के लिए स्वयं निर्णय ले सकती हैं। यह अभियान नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर है। कार्यक्रम में आरक्षी नीतू पूर्णिमा ने छात्राओं व महिलाओं को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देते हुए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.