Mainpuri News: मिड डे मील के संचालन की जिम्मेदारी दूसरी संस्था को दे सरकार
मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश त्यागी ने मैनपुरी पहुंचकर संगठनात्मक समीक्षा की। समीक्षा बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि संगठन हमेशा शिक्षक हित में कार्य करता है। संगठन शिक्षकों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा। जिलाध्यक्ष गोविंद पांडेय ने कहा कि शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से नहीं की गई न ही प्रोन्नति वेतनमान दिया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक का वेतनमान भी नहीं दिया जा रहा है। कैशलेस चिकित्सा रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया भी सुचारू और सरल नहीं है। वहीं मध्यान्ह भोजन व्यवस्था में शिक्षक परेशान रहता है व बदनाम भी होता है, इसलिए मध्यान्ह भोजन संचालन की जिम्मेदारी किसी अन्य संस्था को दी जाए। समीक्षा बैठक में महामंत्री राज किशोर यादव, नृपेंद्र शर्मा, अजय सिंह, विजय बहादुर, आलोक सिंह, नीलम या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.