मैनपुरी, सितम्बर 3 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के एक गांव में तीन माह की मासूम के साथ हैवानियत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने लाकर पूछताछ की गई और उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी ने एक दिन पूर्व मासूम को घर से ले जाकर हैवानियत की। जिससे वह लहूलुहान हो गई। मासूम का उपचार सैफई मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। इस मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को ही आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने मंगलवार को तहरीर देकर शिकायत की थी कि उसके खेतों पर काम करके घर लौटे ग्रामवासी मजदूर ने चारपाई पर लेटी तीन माह की बेटी को उठा लिया और उसे खिलाने ले जाने की बात कहकर घर के पीछे ले गया और उसके साथ हैवानियत की। जिससे मासूम की हालत बिगड़ गई और वह बुरी ...