Mainpuri News: मार्ग पर बबूल का पेड़ गिरने से आवागमन बाधित
मैनपुरी, अगस्त 17 -- Mainpuri News: नवीगंज से जासमई जाने वाले मार्ग पर जिनौरा बंबा के पास रात में अचानक बबूल का पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सोमवार सुबह कांवड़ लेकर निकल रहे श्रद्धालुओं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। रास्ता बंद होने के कारण लोगों को मजबूरी में सड़क की पटरी से होकर गुजरना पड़ा। क्षेत्रीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत नवीगंज चौकी पुलिस को दी, लेकिन पुलिस के न पहुंचने पर आसपास के ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभाला। लोगों ने पेड़ की डालियां काटकर किनारे कीं, जिससे राहगीरों के लिए रास्ता बन सका। बाद में पेड़ को पूरी तरह हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.