मैनपुरी, अक्टूबर 7 -- Mainpuri News: भोगांव कस्बे के मोहल्ला जगतनगर निवासी 40 वर्षीया सुषमा देवी रहस्यमय ढंग से लापता हो गई हैं। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद मामले की गुमशुदगी थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई है। लापता महिला के भाई जितेंद्र सिंह राठौर पुत्र डाल सिंह राठौर ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन सुषमा देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं। वे बीते एक अक्तूबर को अचानक घर से गायब हो गईं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...