Mainpuri News: मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति की जमीन का हुआ फर्जी बैनामा
मैनपुरी, जुलाई 31 -- Mainpuri News: किशनी। क्षेत्र में शराब के आदी और मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति की कीमती जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा कराने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने फिनो बैंक में फर्जी खाता खुलवाया जबकि पीड़ित का असली खाता एसबीआई कुसमरा शाखा में संचालित है। नगला पंचम (रामनगर) निवासी अजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव सैदपुर स्थित जमीन उनके पिता रामकुमार के नाम दर्ज है। अजय का आरोप है कि पिता की मानसिक अस्वस्थता और शराब की लत का फायदा उठाकर गांव के ही ओमप्रकाश ने अवनीश कुमार के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप है कि 4 अप्रैल 2026 को उक्त जमीन का 2175 वर्गफीट और 16 अप्रैल 2026 को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.