मैनपुरी, अगस्त 31 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामखिलाड़ी यादव के नेतृत्व में शिक्षकों के प्रतिनिधिमंडल ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार भारत कुमार मौर्या को ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेतावनी दी कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो शिक्षक तहसील का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे। तहसीलदार ने शिक्षक संघ को जल्द शिकायतों का निस्तारण करवाने का आश्वासन दिया। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संयोजक अभय चौधरी ने कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों ने भीषण गर्मी और छुट्टियों के दिनों में भी मई-जून माह में अपना काम समय पर पूरा किया था। इसके बावजूद अब तक किशनी तहसील से प्रशिक्षण व जनगणना का मानदेय भुगतान नहीं हुआ है, जो बेहद खेदजनक है। शिक्षक अमित तिवारी ने बताया कि अन्य तहसीलों में जनगणना और विशेष संक्षिप्त पुनरीक्ष...