Mainpuri News: मां की डांट से नाराज कक्षा 9 के छात्र ने लगाई फांसी
मैनपुरी, अक्टूबर 9 -- Mainpuri News: मां की डांट से नाराज 16 वर्षीय छात्र ने घर के पास ट्यूबवेल की कोठरी में फांसी लगा ली। परिजनों ने उसे फंदे पर लटका देखा तो आनन फानन में कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना कुरावली थाना क्षेत्र के ग्राम हाफिजपुर से जुड़ी है। अजय उर्फ पिंटू पुत्र विजय सिंह रोडवेज बस में परिचालक है। अजय उर्फ पिंटू का 16 वर्षीय पुत्र आर्यन देवनागरी इंटर कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ता था। गुरुवार की दोपहर आर्यन को स्कूल से वापस लौटने पर उसकी मां ने उसे किसी बात पर डांट दिया। मां की डांट से नाराज आर्यन घर से 10 मीटर की दूरी पर बनी कोठरी में चला गया और वहां दुपट्टे से फांसी लगा ली। अपराह्न लगभग तीन बजे परिजनों ने उसे जैसे ही फंदे पर लटके देखा तो चीख पुकार मच गई।मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.