मैनपुरी, जुलाई 27 -- Mainpuri News: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य रेनू गौड़ ने ट्रांजिट हॉस्टल में आयोजित महिला जन-सुनवाई में पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें और आत्मनिर्भर बनें। केंद्र व प्रदेश सरकार जन्म से लेकर शादी तक बेटियों की जिम्मेदारी उठा रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह जैसी महत्वाकांक्षी योजनाओं का भी उल्लेख किया। आयोग की सदस्य ने बताया कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा को प्राथमिकता दे रही है। थानों में महिला हेल्प-डेस्क की स्थापना से अब पीड़ित महिलाएं बिना संकोच अपनी बात रख सकती हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि महिलाओं का उत्पीड़न या शोषण करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जन-सुनवाई के दौरान सोतियाना निवासी सेवानिवृत्त प्...