Mainpuri News: मवेशी से टकराई तेज रफ्तार बाइक, किशोरी की मौत
मैनपुरी, नवम्बर 24 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर खटकानी के समीप आवारा मवेशी से टकराकर बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में किशोरी की मौत हो गई व दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एटा के थाना बागवाला के ग्राम लमहेटा निवासी दीपक पुत्र जितेंद्र के घर पर शादी थी। बिछवां थाना के ग्राम सिंगारपुर निवासी अजयपाल अपनी 15 वर्षीय पुत्री गुंजन व 13 वर्षीय पुत्री डॉली के साथ आए हुए थे। अजय-दीपक रिश्ते में साढू हैं। ससोमवार दोपहर दीपक दोनों बहनों को बाइक घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही वह कुरावली थाना क्षेत्र में हाईवे पर ग्राम अशोकपुर खटकानी के पास पहुंचे, तभी अचानक एक मवेशी बाइक के सामने आ गया। तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई और गिर गई। दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.