मैनपुरी, सितम्बर 7 -- Mainpuri News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा मलेरिया व डेंगू पर नियंत्रण पाने को अभियान शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत सोमवार को सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने 6 टीमों को रवाना किया। यह टीमें वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत वेक्टर जनित रोगों मलेरिया व डेंगू पर नियंत्रण पाने को कार्य करेगी। सीएओ ने नगर के शृंगार नगर, पंजाबी कॉलोनी, राजा का बाग, आवास विकास, पाल नगर व शक्ति नगर आदि क्षेत्रों में एंटी लार्वा का छिड़काव करने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर एसीएमओ डा. अनिल कुमार वर्मा, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सुरेंद्र कुमार, जिला प्रशासनिक अधिकारी रितेश कुमार सिंह, सहायक मलेरिया अधिकारी विजय कुमार, मलेरिया इंस्पेक्टर विक्रेश यादव, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रवींद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...