Mainpuri News: मधुपुरी मोड़ खतरनाक, कराया जाए चौड़ीकरण
मैनपुरी, अगस्त 29 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के कुसमरा-मैनपुरी मार्ग स्थित गांव मधुपुरी मोड़ पर ग्रामीणों ने सड़क के किनारे खड़ी झाड़ियों की सफाई की। मधुपुरी गांव जाने वाला खतरनाक मोड़ है। यहां ग्रामीणों से सड़क चौड़ीकरण, सांकेतिक साइन बोर्ड लगाए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया। तीन दिन पहले ही इसी मोड़ पर पीआरडी जवान की बाइक की टक्कर से मौत हो गई थी। घटना को लेकर ग्रामीणों में अभी भी नाराजगी है। शनिवार को ग्राम कुसमरा-मैनपुरी मार्ग पर मधुपुरी मोड़ पर ग्रामीणों ने पहले तो मोड़ के आसपास झाड़ियों की सफाई की। इसके बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मधुपुरी मोड़ पर आए दिन हादसे होते रहते हैं। पिछले एक वर्ष में इस मोड़ पर आधा दर्जन लोगों की दुर्घटनाओं में मौत हो चुकी है। 25 अगस्त को गांव निवासी पीआरडी जवान पुष्पराज की भी इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.