Mainpuri News: मजाक करने पर युवक ने किया लाठी डंडों से हमला, घायल
मैनपुरी, अगस्त 25 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के ग्राम नगला कल्याण में युवक से मजाक करना भारी पड़ गया। युवक ने मजाक करने पर पीड़ित युवक पर हमला कर दिया और उसका सिर फाड़ दिया। जान बचाकर भागे युवक ने परिवार के लोगों को मामले की जानकारी दी और थाने पहुंच गया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। ग्राम नगला कल्याण निवासी डालचंद पुत्र हेतराम ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि गांव में ही उसने एक युवक से मजाक कर दी। इसी बात से युवक नाराज हो गया और उसने गाली गलौज की और लाठी डंडों से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर पर ग्रामवासी कौशल पुत्र शोभरांत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी घर से फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ा जाएगा औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.