मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम कलंदरपुर में चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए हजारों रुपये की नकदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वहीं ग्रामीणों में भी दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही करहल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, जिससे चोरों का सुराग मिल सके। बुधवार को ग्राम कलंदरपुर निवासी जबर सिंह ने थाना पहुंचकर तहरीर दी। बताया कि मंगलवार रात चोर उसके मकान में पीछे से अंदर घुस गए। चोरों ने सूटकेस में रखी 90 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, पायल, कानों के टॉप्स को चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी बुधवार सुबह 5:30 बजे हुई। जब परिवार के लोग जानवरों को चारा डालने के लिए उठे तो देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था और नकदी व आभूषण गायब थे। घटन...