Mainpuri News: मंडी के आसपास जाम रोकने को रूट किया गया डायवर्ट
मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- धान की आवक से यातायात प्रभावित Mainpuri News: मंडी समिति में धान की भारी आवक के चलते मंडी के आसपास की सड़कों पर लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन लागू किया है। 15 अक्तूबर की सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भोगांव, करहल, घिरोर, कुरावली और औंछा की ओर से मैनपुरी शहर आने-जाने वाले वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया गया है। यातायात निरीक्षक सुनील कुमार के अनुसार मैनपुरी मंडी समिति में जिले के अलावा आसपास के जनपदों से भी किसान और व्यापारी ट्रैक्टरों तथा अन्य मालवाहक वाहनों से धान और गल्ला लेकर पहुंच रहे हैं। इन दिनों मंडी में प्रतिदिन करीब 80 से 90 हजार कुंतल धान की आवक हो रही है। इससे मंडी के आसपास वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। धान से लदे वाहनों की लंबी कतारों के कारण मंडी रोड और स्टेडि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.