Mainpuri News: भोगांव तहसील सभागार हॉल का होगा कायाकल्प
मैनपुरी, अगस्त 18 -- Mainpuri News: तहसील परिसर में अधिवक्ताओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पंचायत ने महत्वपूर्ण पहल की है। जल्द ही तहसील अभिभाषक परिषद सभागार हॉल का कायाकल्प किया जाएगा। मंगलवार को नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने अभिभाषक परिषद अध्यक्ष राजेश यादव के साथ हॉल का निरीक्षण किया और सौंदर्यीकरण कराने का वादा किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने हॉल की दीवारों, फॉल सीलिंग, प्रकाश व्यवस्था और बैठने के स्थान का जायजा लिया। आशीष तिवारी ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का सजग अंग हैं और दूर-दराज से आने वाले वादकारियों व अधिवक्ताओं को बेहतर माहौल मिलना जरूरी है। हॉल को आधुनिक सुविधाओं से लैस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.