Mainpuri News: भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का कलक्ट्रेट पर धरना
मैनपुरी, अगस्त 18 -- Mainpuri News: औद्योगिक गलियारे के लिए ली जा रही जमीन को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कुछ लोग गलियारे के लिए अपनी जमीन देने के लिए तैयार हैं तो कुछ लोग भूमिहीन की बात कहकर जमीन न देने पर अड़े हुए हैं। मंगलवार को किसान संगठनों के साथ जमीन से जुड़े लोगों ने कलक्ट्रेट आकर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की। डीएम ने गांव आकर चौपाल लगाने और समस्या का समाधान करवाने का भरोसा दिया है। किसान नेताओं और किसानों से डीएम ने इस संबंध में अपने कार्यालय में बात भी की। डीएम को ज्ञापन देकर नगला पलटू, हविलिया, चांदा, नगला धुरा, कत्तरा, दरवाह, समदपुर, धरमपुर, रतनपुर, रठेह के ग्रामीणों ने कहा कि औद्योगिक गलियारे के लिए सरकार जमीन ले रही है। प्रशासन भूमि अधिग्रहण के लिए दबाव बना रहा है। जमीन ली गई तो किसान भूमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.