Mainpuri News: भिक्षा मांगते समय बैठे-बैठे साधु की मौत, पुलिस पहुंची
मैनपुरी, अक्टूबर 15 -- Mainpuri News: बरनाहल थाना क्षेत्र में भिक्षा मांगने आए एक साधु की बुधवार को अचानक बैठे-बैठे मौत हो गई। साधु की अचानक तबीयत बिगड़ी और अचेत होकर गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको उपचार के लिए सीएचसी सलूकनगर पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम विनायकपुर में बुधवार को एक साधु भिक्षा मांग रहा था। इसी दौरान वह एक स्थान पर बैठ गया और अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में वह अचेत हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर क्राइम कोमल सिंह, उपनिरीक्षक कप्तान सिंह गंभीर अवस्था में साधु को लेकर सीएचसी सलूकनगर पहुंचे। वहां चिकित्सक द्वारा जांच किए जाने के बाद उनको मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के लिए साक्ष्य जुटाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.