Mainpuri News: भारत विकास परिषद मयन शाखा के डा. राकेश बने अध्यक्ष
मैनपुरी, अगस्त 9 -- Mainpuri News: शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में भारत विकास परिषद मयन शाखा का अधिष्ठापन एवं दायित्व ग्रहण समारोह गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुई। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में डॉ. राकेश गुप्ता ने अध्यक्ष, मनोज अग्रवाल ने सचिव तथा कौशलेंद्र गुप्ता ने कोषाध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वक्ताओं ने परिषद के मूल सिद्धांतों सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण पर प्रकाश डालते हुए पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। शाखा की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की गई। घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक मंडल के रूप में डॉ. राम मोहन, डॉ. संजय अग्रवाल, डॉ. चंद्रमोहन सक्सेना, अनिल अग्रवाल और रामबाबू वर्मा का मार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.