Mainpuri News: भाड़े के शूटरों से शिक्षक ने ही दोस्त शिक्षक की कराई थी हत्या
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: मैनपुरी। एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शिक्षक ने ही दोस्त शिक्षक की भाड़े के शूटरों से हत्या कराई थी। हत्या के पीछे आरोपी शिक्षक का अपने भाइयों से चल रहा जमीनी विवाद और मृतक शिक्षक दोस्त के उसके ही घर पर रहने के चलते समाज में बदनामी होना बताया गया है। बीती रात एलाऊ पुलिस की चेकिंग के दौरान शूटरों से मुठभेड़ हो गई। जिसमें एक शूटर के पैर में गोली लगी। हत्याकांड में शामिल तीन शूटरों सहित घटना का मास्टरमाइंड आरोपी शिक्षक और उसका भाई सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी गणेश प्रसाद साहा ने हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि 21 सितंबर को एलाऊ थाना क्षेत्र में शिक्षक यशपाल सिंह निवासी गुढ़ा एत्मादपुर आगरा की गोली मारकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.