मैनपुरी, जुलाई 17 -- Mainpuri News: कुसमरा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक गुप्ता को पार्टी हाईकमान द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किए जाने के बाद कुसमरा पहुंचने पर उनका कई स्थानों पर स्वागत किया गया। शुक्रवार को विजय पैलेस में वैश्य समाज के नेतृत्व में, नगर पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष प्रतिनिधि विनय प्रताप सिंह सिसौदिया के नेतृत्व में और जिला सहकारी संघ में शेखर चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किए गए। समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा आलोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा एक ऐसा अनुशासित संगठन है, जहाँ जमीन से जुड़े एक साधारण कार्यकर्ता को भी उसकी मेहनत के बल पर शीर्ष तक पहुँचाया जा सकता है। विपक्ष पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले ग्राम प्रधानों की सूची एक विशेष दल के नेता के घर पर तैयार होती थी, ले...