मैनपुरी, नवम्बर 28 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के भतीजे द्वारा छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसमें भाजपा नेता के भतीजे ने दो नामजद व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं पीड़ित छात्रा ने मुकदमें को झूठा बताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। थाना क्षेत्र के तपा की नगरिया निवासी अमन भारती पुत्र कौशलेंद्र भारती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में पुलिस को बताया कि बीते 26 नवंबर की शाम चार बजे वह स्कूटी से बाजार जा रहा था। तभी आजाद हिंद इंटर कॉलेज के पास वरुण मिश्रा, विशाल व सात से आठ अज्ञात लोगों ने उन्हें उसे रोका और स्कूटी की चाबी निकालकर स्कूल भेज दी। जिसके बाद उक्त लोगों ने उसे बंधक बनाकर मारपीट की, जातिसूचक गालियां देकर जान से मारने की धमकी दी। बेहोश होने...