Mainpuri News: भट्ठे पर मजदूर भेजने के नाम पर 13.90 लाख रुपये की ठगी
मैनपुरी, जुलाई 4 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के गांव रामपीछा निवासी युवक ने भट्ठे पर काम कराने के लिए मजदूर उपलब्ध कराने के नाम पर 13.90 लाख रुपये ले लिए और मजदूर भी उपलब्ध नहीं कराए। कन्नौज के निवासी पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो उसके साथ गाली गलौज की गई और मारपीट करने का प्रयास किया गया। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम क्षेत्र के गांव भहेरा निवासी रामविलास पुत्र सरवनलाल ने थाना कुर्रा में तहरीर देकर शिकायत की। बताया कि 15 अगस्त 2024 को ग्राम रामपीछा निवासी लाला उर्फ रामानंद पुत्र जयपाल ने भट्ठे पर काम कराने के लिए मजदूर उपलब्ध कराने का भरोसा देकर उससे 13 लाख 90 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि तय समय पर मजदूर भट्ठे पर नहीं भेजे गए। जब उन्होंने लाला उर्फ रामानंद से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.