मैनपुरी, सितम्बर 23 -- Mainpuri News: थाना क्षेत्र के किशनी-समान मार्ग पर बुधवार तड़के दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक वृद्ध भजन गायक की मौत हो गई। जबकि एक पुलिस सिपाही सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तड़के सुबह हुए इस हादसे के बाद घायल काफी देर तक सड़क पर तड़पते रहे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम बसैत निवासी 65 वर्षीय छेदालाल सक्सेना पुत्र केदारनाथ धार्मिक कार्यक्रमों में गायन और हारमोनियम बजाने का काम करते थे। मंगलवार को वह गांव के ही संजीव दुबे पुत्र हरिशरन दुबे और फरैंजी निवासी शिवम चतुर्वेदी के साथ कटरा समान में आयोजित गणेश महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने गए थे। बुधवार सुबह करीब तीन बजे कार्यक...