Mainpuri News: भक्ति वह दिव्य साधना जो अशांत मन को कर देती है शांत
मैनपुरी, जुलाई 30 -- Mainpuri News: नगर के मोहल्ला गाड़ीवान स्थित प्राचीन श्री भीमसेन महाराज मंदिर में गुरुवार से श्रावण मास महोत्सव की शुरुआत हो गई। पहले दिन मंदिर परिसर स्थित पावन धाम में श्रीराम चरितमानस कथा के पहले दिन आचार्य शशिकांत मंजेश ने कहा कि भक्ति वह दिव्य साधना है जो चंचल चित्त को स्थिरता, अशांत मन को शांति तथा अज्ञानरूपी तमस को ज्ञानरूपी प्रभा प्रदान करती है। उन्होंने कहा कि जिस हृदय में ईश्वर के प्रति निष्कपट श्रद्धा, अटूट विश्वास एवं अनन्य प्रेम का निवास होता है, वहां अहंकार, ईर्ष्या, द्वेष, कपट तथा लोभ जैसे दुर्गुण स्वतः विलुप्त हो जाते हैं। भक्ति केवल आराधना का नाम नहीं, अपितु आत्मसमर्पण, सदाचार, करुणा, विनम्रता, सहिष्णुता तथा परोपकार का सजीव स्वरूप है। आचार्य ने कहा कि सच्चा भक्त कभी भी प्रतिकूल परिस्थितियों में विचलित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.