Mainpuri News: बेवर कुसमरा किशनी मार्ग खतरनाक, आधा दर्जन ब्लैक स्पॉट
मैनपुरी, जुलाई 18 -- Mainpuri News: बेवर कुसमरा किशनी मार्ग सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत वाहन चालकों, यात्रियों के लिए कितना सुरक्षित है। कहां-कहां ब्लैक स्पॉट यात्रियों के लिए खतरा बने हुए हैं। इसकी जांच और रिपोर्ट तैयार करने के लिए परिवहन और यातायात विभाग ने शनिवार को मार्ग का संयुक्त भ्रमण किया। जांच के दौरान यह मार्ग यातायात के दृष्टिगत यात्रियों के लिए बेहद खतरनाक सामने आया। यहां आधा दर्जन से अधिक ब्लैक स्पॉट पाए गए। मार्ग की रिपोर्ट तैयार की गई है। बेवर से कुसमरा होकर किशनी मार्ग की दूरी 25 किमी है। बेवर से किशनी जाते समय नहर पुल तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं, जो हादसों का सबसे बड़ा कारण सामने आए। करीब दो किमी सड़क गड्ढों से भरी हुई मिली। इसके अलावा इसी मार्ग पर एक सकरी पुलिया है, जहां साइनेज बोर्ड ही नहीं हैं। इसके चलते यात्रियों को पता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.