Mainpuri News: बेटे के साथ बाइक से जा रही महिला को ट्रक में कुचला, मौत
मैनपुरी, जुलाई 13 -- Mainpuri News: बेवर-भोगांव मार्ग पर ग्राम अरमसराय के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला की मौत हो गई और उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग जमा हो गए और सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पाकर पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान वाहनों की लंबी-लंबी लाइन लग गई। बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर निवास 50 वर्षीय मीरा देवी पत्नी रामप्रकाश अपने पुत्र शनि के साथ रिश्तेदारी में मैनपुरी गई थी। सोमवार को वह मैनपुरी से पुत्र के साथ बाइक द्वारा घर लौट रही थी। जैसे ही उनकी बाइक बेवर मार्ग पर अरम सराय के निकट पहुंची तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मीरा देवी की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उनका पुत्र शनि गंभीर र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.