मैनपुरी, अक्टूबर 2 -- Mainpuri News: मैनपुरी। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सीडीओ संतोष बहादुर सिंह ने वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों का हाल-चाल जाना। उन्होंने वृद्ध महिलाओं को साड़ियां तथा वृद्ध पुरुषों को धोती-कुर्ता और फल-मिष्ठान भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा जीवन का अवसान नहीं, बल्कि अनुभवों का शिखर है। उम्र का बढ़ना जीवन की एक स्वाभाविक और अपरिहार्य प्रक्रिया है। सीडीओ ने जोर देकर कहा कि बुजुर्गों को केवल निर्भरता या सहानुभूति के पात्र के रूप में देखना उचित नहीं है। वृद्धजन परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण के लंबे अनुभवों के वाहक हैं। उनके जीवन का अनुभव, ज्ञान और परंपराएं एक ऐसी अमूल्य पूंजी हैं, जिसका लाभ नई पीढ़ी को समाज की मुख्यधारा में उन्हें सम्मान देकर उठाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Orai News: डीएम ने वृद्...