Mainpuri News: बुखार से युवक की मौत, परिवार में कोहराम
मैनपुरी, नवम्बर 5 -- Mainpuri News: कस्बा स्थित शाक्य मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय एक मजदूर की दस दिनों से बुखार से पीड़ित रहने के बाद सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बीमारी के दौरान लगातार गिरते हीमोग्लोबिन और कम प्लेटलेट्स काउंट के चलते उनकी हालत गंभीर हो गई थी। अचानक हुई इस मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और पत्नी व बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे के शाक्य मोहल्ला निवासी 38 वर्षीय शैलेंद्र शाक्य की गुरुवार दोपहर सैफई अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पिछले दस दिनों से बुखार से पीड़ित थे। अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले गए थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। शैलेंद्र मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी पत्नी भी मजदूरी करके घर चलाने में मदद क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.