मैनपुरी, अगस्त 1 -- Mainpuri News: मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। एक दिन पूर्व जिला अस्पताल में 1233 मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया था। शनिवार को भी 1026 से अधिक मरीजों ने उपचार लिया। वहीं अलग-अलग क्षेत्रों में बुखार से एक वर्षीय मासूम सहित दो मरीजों ने दम तोड़ दिया। बेवर क्षेत्र के ग्राम अछईपुर निवासी सारम अली के एक साल के पुत्र अजान बाबू को पिछले कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। परिजन उसका शहर के कचहरी रोड स्थित एक निजी चिकित्सक से उपचार करा रहे थे। शुक्रवार की रात अचानक उसकी हालत बिगड़ी तो परिजन अजान बाबू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं शहर के मोहल्ला छपट्टी निवासी 85 वर्षीय जगदीश को पिछले कुछ दिनों से पेट में संक्रमण की परेशानी थी। परिजन शनिवार...