मैनपुरी, जुलाई 25 -- Mainpuri News: जनपद में बुखार सहित पेटदर्द, डायरिया आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ गई। बीते 24 घंटे में बुखार सहित विभिन्न बीमारियों से चार लोगों ने दम तोड़ दिया। उधर शनिवार को जिला अस्पताल की ओपीड़ी में 800 से अधिक मरीजों ने पंजीकरण कराकर उपचार लिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवादा निवासी 35 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी राजन कुमार को शुक्रवार को बुखार आया था। दोपहर में तीन बजे के करीब उनकी अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। परिजन जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन सैफई पहुंचने से पहले ही रास्ते में गुड्डी देवी की मौत हो गई। गुड्डी देवी की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है, गांव में भी शोक फैल गया है। उधर 52 वर्षीय उप...