Mainpuri News: बीमार मां को देखकर लौट रहे पुत्र की सड़क हादसे में मौत
मैनपुरी, सितम्बर 25 -- Mainpuri News: नवीगंज। मां का हाल-चाल जानकर पत्नी संग बाइक से घर लौट रहे एक युवक की डीसीएम की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई। हादसा थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास हुआ। मृतक का विवाह हाल ही में हुआ था। वहीं, महज 25 दिन के भीतर परिवार में दूसरी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। ग्राम नगला सुदामा निवासी शेषवरन शाक्य के 28 वर्षीय पुत्र शरद उर्फ सोनू शाक्य की मां फर्रुखाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहां उनका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। सोनू अपनी पत्नी खुशी शाक्य के साथ बाइक से मां का हाल-चाल जानकर रात करीब 9 बजे गांव लौट रहा था। तभी थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र में खाटू श्याम मंदिर के पास बेवर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.