मैनपुरी, सितम्बर 30 -- Mainpuri News: क्षेत्र के ग्राम अहिमलपुर में बुधवार दोपहर 50 वर्षीय अधेड़ ने बीमारी के चलते तनाव में आकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक का शव गांव में ग्राम प्रधान के बाग में नीम के पेड़ से लटका मिला। बुधवार सुबह 10 बजे ग्राम अहिमलपुर निवासी संजीव दुबे पुत्र रामसेवक घर से खेत की तरफ जाने की कहकर गए थे। दोपहर 12 बजे गांव के ग्राम प्रधान के बाग में बच्चों ने उनका शव नीम के पेड़ से फांसी के फंदे से लटका देखा। मामले की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का पेड़ से लटकता मिला शव घटनास्थल का फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना कर सबूत जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि संजीव दुबे खेती ...