मैनपुरी, सितम्बर 27 -- Mainpuri News: ब्लॉक परिसर में सेवा, संकल्प अभियान के तहत आयोजित सात दिवसीय कार्यक्रम का रविवार को समापन हो गया। अंतिम दिन भी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के दर्जनों स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख राहुल राठौर ने लाभार्थियों को सम्मानित किया और कहा कि केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुँचा रही है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि पिछली सरकारों में लाभ कुछ चुनिंदा लोगों तक योजनाओं का लाभ सीमित रहता था। कार्यक्रम का संचालन करते हुए पूर्व जिला महामंत्री रमाशंकर तिवारी ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य अंत्योदय है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: एक ही छत के नीचे बता रहे योजनाएं इस सेवा सेतु कैंप के माध्यम से पात्र व्यक्तियों को मौके पर ही आयुष्...