Mainpuri News: बिजली मीटर स्टोर इंचार्ज पर साथी कर्मचारी ने किया हमला
मैनपुरी, नवम्बर 26 -- Mainpuri News: बिजली विभाग में संविदाकर्मी के रूप में तैनात बिजली मीटर स्टोर इंचार्ज से साथी कर्मचारी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर मारपीट की। केबल और मीटर को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। घटना की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी और उसके सात साथियों के खिलाफ दलित उत्पीड़न, मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। जगदीश प्रसाद पुत्र रामसहाय निवासी आवास विकास कालोनी ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की कि उसका पुत्र पंकज दिवाकर बिजली विभाग में दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम में स्मार्ट मीटर स्टोर इंचार्ज के पद पर है। 21 नवंबर को अभिषेक यादव जो इसी कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर करहल में है, स्मार्ट मीटर, केबल तथा अन्य सामग्री लेने आया था। ये सामग्री कंपनी द्वारा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.