मैनपुरी, अगस्त 8 -- Mainpuri News: बिजली विभाग ने शत-प्रतिशत राजस्व वसूली व बिजली चोरी पर अंकुश लगाने को कमर कस ली है। शनिवार को उपकेंद्र दिहुली के ग्राम कैलाशपुर में चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ बरनाहल मनोज कुमार ने किया। जेई रामसनेही भी मौजूद रहे। छापेमार कार्रवाई से पूरे गांव के बकायेदारों व कटियाबाजों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की टीम ने गांव में प्रवेश करते ही सबसे पहले बकायेदार उपभोक्ताओं की सूची तैयार की। चेकिंग के दौरान 30 हजार रुपये से अधिक 3 बड़े बकायेदारों पर टीम ने कार्रवाई की। तीनों के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए और लाइन को पोल से हटा दिया गया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: बिजली चोरी पर बड़ी कार्रवाई, सात लोगों पर प्राथमिकी टीम ने निर्देश दिए कि बार-बार नोटिस देने के बावजूद बिल जमा न करने वालों के खिला...