Mainpuri News: बिजली चोरी करते आठ लोग पकड़े, एफआईआर दर्ज
मैनपुरी, अगस्त 13 -- Mainpuri News: उपखंड बरनाहल क्षेत्र में बिजली चोरी रोकने व राजस्व वसूली को चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एसडीओ मनोज कुमार सिंह, जेई रामसनेही लाल, अजीत सिंह व प्रवर्तन दल द्वारा किया गया। बिजली विभाग और प्रवर्तन दल की कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग की टीम ने उपकेंद्र बरनाहल के ग्राम भदोलपुर व सलूकनगर में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने घर-घर जाकर बिजली कनेक्शनों व मीटरों के लोड की जांच की। जिन उपभोक्ताओं पर बकाया था, उनके खिलाफ विच्छेदन की कार्रवाई शुरू की गई। इस दौरान कार्रवाई से बचने को बकायेदारों ने मौके पर ही 32 हजार रुपये जमा किया। वहीं टीम ने 5 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते पकड़ा। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वहीं जेई अजीत सिंह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.